ज़ी 5 पर रिलीज हुई वेबसीरीज पॉइजन 2 ने लोगों से खूब सराहाना लूटी हैं। पॉइजन 2 का पहला सीजन 2019 में आया था। उसकी कामयाबी के बाद जी 5 ने उसका दूसरा सीजन रिलीज किया है। इस सीजन में कॉस्ट को भी बदला गया है। इस वेबसीरीज के पहले सीजन में अरबाज खान नजर आए थे। वहीं अब इसके दूसरे सीजन में आफताब शिवदासानी हैं।
अगर आपने इस कहानी के पहले सीजन को नहीं देखा है, तो आपको इस कहानी का सीजन 2 भी समझ नहीं आएगा। इस वेबसीरीज के सीजन 2 को समझने के लिए आपको पहले पहला सीजन देखना पड़ेगा। सीरीज के सीजन 2 को पहले अप्रैल में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिर सीजन 2 को अक्टूबर के महीने में रिलीज किया गया।
View this post on Instagram
सीरीज की कहानी के सेंटर में एक रेसकोर्स है। जिसे गोवा में हर कोई हासिल करना चाहता है। ये पूरी वेब सीरीज साजिशों से भरी है। हर किरदार किसी ने किसी से जुड़ा हुआ है। इसमें सारा ( लक्ष्मी) उसका भाई ऑस्कर (विन राणा) और उसका पति हर्ष (ज़ैन इमाम) तीनों मिलकर साजिशें रच रहे हैं। लेकिन रेस में बाजी आदित्य सिंह राठौर (आफताब शिवदासानी) मार जाता है, क्योंकि उसके पास बहत सारा पैसा होता है। पुलिस ऑफिसर ईशा (पूजा चोपड़ा) आदित्य के पीछे हाथ धोकर पड़ी है।
आदित्य से हारने वाली सारा जो किसी भी कीमत पर रेसकोर्स जीतना चाहती है। गोवा का डॉन टोनी (ताहेर शब्बीर) जो आदित्य को एक बार पहले भी मार चुका है। वह दोबारा उसको मारना चाहता है। आदित्य भी गुनाहों का देवता है। वह खुद भी इन लोगों को मारना चाहता है।
Thank you so much guys @ZEE5Premium !
Big love ❤️ #Poison2 https://t.co/VBXjNeMMvd— Aftab Shivdasani (@AftabShivdasani) November 29, 2020
इस कहानी में कुछ यूं दिखाया गया कि हर कोई एक दूसरे की जान का दुश्मन है। भाई बहन के खिलाफ साजिश रच रहा है। वही पति पत्नी के खिलाफ। मास्टर माइंड वाली इस वेबसीरीज को समझना थोड़ा सा मुश्किल है जिन लोगों को मास्टर माइंड वाली वेबसीरीज पसंद हैं उनको ये सीरीज बेहद पसंद आने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल पंड्या हैं। इस सीरीज में आफताब शिवदासानी, रानी लष्मी, पूजा चोपड़ा, और राहुल देव मुख्य किरदार में हैं।